आलू पराठा रेसिपी | Aloo Paratha Recipe in Hindi | पराठा रेसिपी कैसे बनाए

आलू पराठा रेसिपी : आलू पराठा लोगों का एक बहुत ही फेमस व्यंजन है जो की अधिकतर सर्दियों में आलू का पराठा खाना पसंद करते है। इस आलू के पराठे को सभी बड़े चाव से खाते है। और खास कर लोग इसे सुबह के नाशते मे या शाम के खाने मे खाना पसंद करते है। और इसे खासकर बच्चे बहुत ज्यादा पसंद करते है। और यह स्वादिष्ट के साथ साथ पौष्टिक आहार भरपूर  है।

तो चलिए देखते है की आलू का पराठा कैसे बनाते है?

कूक टाइम

  • तैयारी का समय: 10 मिनट 
  • पकाने का समय: 20 मिनट 
  • कुल समय: 30 मिनट
  • कितने लोगो के लिए: 3
  • लेवल: आसान

आलू पराठा रेसिपी बनाने मे कौन सी सामग्री लगती है?

  • 2 कप आटा
  • 1 टैबलस्पून तेल
  • 4 उबले हुए आलू
  • 3 हरी मिर्च
  • 1प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1/2 टिस्पून आम्रचूर पाउडर
  • 1/2 टिस्पून अदरक
  • 1 टिस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टिस्पून अजवाइन
  • 2 टैबलस्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 टिस्पून धनिया पाउडर
Aalu Ka Paratha Kaise Bnaye - Recipemasala.com

आलू का पराठा बनाने की विधि ( how to make Aloo Paratha in hindi)

  1. आलू का पराठा बनाने के लिए पहले एक बरतन में आटा ले और आटा गूथ लें।  आटे को मुलायम और नरम गुथें, और आटे को 20 मिनिट के लिए कपड़े से ढककर रख दें।
  2. अब पराठे बनाने के लिए स्टफिंग तैयार कर लें । सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश कर लें, और उसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, अदरक, आम्रचूर पाउडर और स्वादअनुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें, अब स्टफिंग तैयार हो जाएगा।
  3. अब आटे को एक बार फिर से 2 मिनट गूथ लें, अब आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें, अब लोई को ले, और सूखा आटा लगाकर दोनों हाथों से रोलिंग करते हुए, आटे को पतला कर लें.
  4. अब आटे के बीचों-बीच स्टाफिंग को रख कर पैक दें। और फिर सूखा आटा लगाकर बेलन से बेल लें, अब एक पैन को गैस पर गरम कर लें। पैन को ज्यादा गरम न करें।
  5. अब पराठे को हल्की आंच पर सेकें। पहले पराठे को दोनों साइड से सेक और फिर तेल या घी लगाकर सेंके। ऐसे ही सभी पराठों को सेंक लें।
  6. अब पराठा को सर्व करने के लिए एक प्लेट में निकालकर  और दही,टमैटो सॉस, हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसे करे।

आलू पराठा रेसिपी : तो देखा आपने इतना आसान है आलू पराठा रेसिपी बनाना। आशा करता हूँ की अब आप भी अच्छी तरह से आसानी से आलू पराठा रेसिपी बनाना सीख गए होंगे।

और हा कमेन्ट मे नीचे जरूर बताइए की आपका आलू पराठा रेसिपी कैसा बना और आगे आप कैसी रेसिपी बनाने की विधि जानना चाहते है। तब तक के लिए खूब स्वादिस्त खाना बनाते रहिए और नए नए रेसिपी बनाना सीखते रहिए।

Leave a Comment