Aloo Tikki Burger Recipe

By ANANT

Updated On : नवम्बर 23, 2023

Aloo Tikki Burger Recipe in Hindi: बर्गर तो हर किसी को पसंद होता है चाहे बड़े हो या बच्चे. बर्गर का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आपको बर्गर खाना बहुत पसंद है। और आप मार्केट जैसे बर्गर खाना चाहते है। तो आज मैं आपको बाजार जैसे बर्गर बनाना बताऊंगा।

आप बर्गर को अपने छोटी मोटी पार्टी पर भी बना सकते है. तो चलिए बिना किसी देरी के सीखते है, घर पर कैसे बनाएं आलू टिक्की बर्गर (How To Make Aloo Tikki Burger At Home).

कुक टाइम

  • तैयारी का समय: 5 मिनट
  • पकाने का समय: 10 मिनट
  • कुल समय: 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए: 2 सर्विंग्स

Aloo Tikki Burger बनाने के लिए सामग्री

  • 2 बर्गर बन
  • 1 कप उबली मटर
  • 1 कप उबला आलू
  • 4-5 अनियन रिंग्स
  • 4-5 टमाटर स्लाइस
  • 4 टी स्पून टोमैटो सॉस
  • 4 टी स्पून चिली सॉस
  • 4 टी स्पून मेयोनेज
  • 2 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 टी स्पून कालीमिर्च
इसे भी पढ़ें –

Aloo Tikki Burger बनाने की विधि

  1. एक बाउल लें उसमे उबला हुआ आलू, मटर, जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें.
  2. एक पैन लें और उसमे तेल डालकर गरम करें और उसमे टिक्की बनाकर fry कर लें।
  3. अब एक बाउल लें उसमे मेयोनेज, टोमैटो सॉस और चिली सॉस को डालकर मिला लें।
  4. अब बर्गर बन लें और दोनों हिस्सों पर मेयोनेज और कैअप लगाएं.
  5. अब टिक्की रखें, टिक्की के ऊपर सॉस मिक्स डालें।
  6. अब अनियन रिंग्स और टमाटर स्लाइस डालकर बर्गर का दूसरा हिस्सा बंद करें.
  7. अब आपका बर्गर बन कर तैयार है इसका आनंद लें।

key Ingredients

बर्गर बन, मटर, टमाटो चिली और टमाटो सास, आलू, लाला मिर्च,धनिया, जीरा और काली मिर्च पाउडर, तेल।

Aloo Tikki Burger RecipeBurger

Tags:

You might also like these recipes

Leave a Comment