बदाम बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है और सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है बादाम बर्फी को हम भगवान के प्रसाद के स्वरूप में अथवा किसी भी शुभ कार्य में प्रयोग कर सकते हैं बदाम बर्फी बच्चों को बहुत पसंद आती है। तो चलिए जानते है कैसे बनाए बादाम बर्फ़ी।
- तैयारी का समय : 25 मिनट
- पकने का समय : 25 मिनट
- कुल समय : 50 मिनट
- कितने लोगों के लिए : 8
- कितना कठिन : आसान
बादाम बर्फ़ी बनाने की सामग्री
- 500 ग्राम बादाम
- 400 ml दूध
- 10-12इलायची
- 350g चीनी
- 2 tsp केसर
- 7 tsp घी
इसे भी पढे : –
वेजिटेबल मोमोज रेसिपी कैसे बनाए ?
पनीर मोमोज रेसिपी कैसे बनाए घर पर ?
छोले रेसिपी रेस्टोरेंट जैसी बनाए घर पर
बादाम बर्फ़ी बनाने की विधि
- एक बर्तन में दो कप पानी उबालने और फिर उसमें बदाम को कुछ समय के लिए भिगो दिया जाए। फिर बादाम को भीगा होने के बाद उसे पानी से निकाल दीजिए।
- फिर बदाम को ठंडे पानी में डाल दीजिए, ठंडे पानी में डालने के कुछ समय बाद उसे पानी से निकालकर छिल लीजिए (मतलब उसके छिलकों को निकाल लीजिए।)
- अब एक बर्तन में दूध में केसर डालकर रख दीजिए, फिर भीगे हुए बादाम को छीलने के बाद मिक्सर में केसर वाला दूध और बादाम को अच्छी तरीके से पीस लीजिए।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में घी डाल दीजिए और उसमें इलायची डाल दीजिए उसके बाद उसमें चीनी पाउडर, बादाम पिस्ता डाल दीजिए। जब तक गाढ़ा ना हो जाए बदाम पेस्ट और चीनी को एक साथ अच्छी तरीके से मिलाइए।
- जब बादाम का पेस्ट टाइट हो जाए तो उसे गैस की फ्लैम से उतार के नीचे रख दीजिए और उसे ठंडा होने दीजिए। ठंडा होने के बाद उसे अच्छी तरीके से फैला लीजिए (मतलब है कि जिस तरह हम रोटी बनाते हैं उस तरीके से उसे बेल लीजिए जैसे कि वह जम जाए।)
- जब वह जम जाए तो उसे बर्फी के शेप में काट लीजिए और खाने का आनंद उठाएं बहुत ही स्वादिष्ट बादाम बर्फी।
सुझाव
बादाम कताली को अगर कम पकाएँगे तो बादाम बर्फी अच्छी तरीके से जमेगा नही और खराब हो जायेगा इसलिए अच्छी तरीके से पकाए धीमी फ्लैम पे और चलाते रहिये जिससे वो दरबरा ना रहे।
आशा करती हूं कि आप सभी को यह बदाम बर्फी का स्वादिष्ट व्यंजन बहुत ही पसंद आएगा और आप लोग इसे बहुत ही आसानी से बना लेंगे। यह काफी कम समय में और यह बहुत ही आसानी तरीके से बन जाएगा आप बनाएं और अपने घर में बच्चों और बड़ों को खिलाएं । धन्यवाद!
Key Ingredients
बादाम, दूध, इलायची, चीनी, केसर, घी