भटूरा रेसिपी : भटूरा एक प्रकार का फुली और तली हुई पुरी है। जो की बहुत ही पोपुलर व्यंजन छोले के साथ परोसी जाती है। वैसे आमतौर पर भटूरे पुरी के जैसे ही बनते है, लेकिन दोनों मे बहुत फरक होता है। भटूरे मैदा के आटे से बनाए जाते है , जबकि पुरी गेहू के आटे से बनाए जाते है। और भटूरा बहुत ही सॉफ्ट ( मुलायम ) होता है।
जब आप इस तरह से भटूरे बनाएंगे तो भटूरे पक्का फूलेंगे, और आप इसको छोले और सलाद के साथ लंच या डिनर पर परोसें। तो चलिए देखते है, की भटूरे रेसिपी कैसे बनाए?
कूक टाइम
- तैयारी का समय: 25 मिनट
- पकाने का समय: 20 मिनट
- कुल समय: 45 मिनट
- कितने लोगो के लिए: 3
- लेवल: आसान
भटूरा रेसिपी बनाने के लिए कौन सी सामग्री लगती है?
- 1 टेबलस्पून सूजी (रवा )
- 2 कप मैदा
- 2 टेबलस्पून तेल
- 1 टीस्पून चीनी
- नमक
- पानी
- तेल, तलने के लिए
- 1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा ( खाने का सोडा )
भटूरा रेसिपी बनाने की विधि ( how to make Bhatura recipe in hindi)
- एक बर्तन लें उसमे सूजी, मैदा, नमक और बेकिंग सोडा, दही, चीनी और 2 टेबलस्पून तेल डालें। और अच्छे से मिला लें। और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूथ लें।
- एक गीला कपड़ा लें, और उससे गुथें हुए आटा को 1-2 घंटे के लिए रख दें।
- अब कपड़ा हटा दें, और आटा को एक बार फिर से आटें को मसल लें।
- अब आटें से लोई बना लें, लोई को एक रोटी जितना बड़ा बेलने के लिए बना लें।
- अब एक लोई लें, और उसको एक रोटी की तरह बेल ले, और भटूरे को चकले से चिपकाने से रोकने के लिए चकले पर तेल लगाए ।
- अब एक पैन ( कड़ाई) ले, इसमे तेल डालकर गर्म करें। जब तेल मीडीयम आंच पर गर्म हो जाए तब भटूरे को पैन मे डालकर सुनहरे भूरे रंग होने तक तल लें। ऐसे ही सारी भटूरे को तल लें।
Key Ingredients
- सूजी
- मैदा
- चीनी
- दही
- बेकिंग सोडा ( खाने का सोडा
- नमक
- तेल