बिहारी-स्टाइल टमाटर चटनी रेसिपी (Bihari-Style Tamatar Chutney Recipe)

By Anant Maury

Updated On : मई 1, 2023

बिहारी-स्टाइल टमाटर चटनी रेसिपी : अगर खाने के साथ चटनी या अचार मिल जाए तो खाने का स्वाद ही अलग होता है। और लोगो को अलग अलग प्रकार की चटनी पसंद होती है जैसे – मिर्च की चटनी, लहसुन की चटनी, नारियल चटनी, कच्चे आम को चटनी।

आज हम आपके लिए लाएं है, बिहारी स्टाइल टमाटर चटनी रेसिपी, जो एक बेहतरीन चटनी है। जिसे आप दाल, रोटी, चावल और पराठा के साथ खा सकते है।

तो चलिए देखते है बिहारी स्टाइल टमाटर चटनी रेसिपी कैसे बनाते है?

कूक टाइम

  • तैयारी का समय : 10 मिनट
  • पकाने का समय : 15 मिनट
  • कुल समय : 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए : 3
  • लेवल : आसान

बिहारी-स्टाइल टमाटर चटनी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री :

  • 3 टमाटर
  • 1 प्याज़ , बारीक कटा हुआ
  • 3 लहसुन की कली
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 1 हरा धनिया पत्ती
  • 3 हरी मिर्च
  • 3/4 छोटा चम्मच नमक

इसे भी पढ़ें:

बिहारी-स्टाइल टमाटर चटनी रेसिपी बनाने की विधि :

  1. सबसे पहले टमाटर, मिर्च और लहसुन को गैस पर या आग पर भून लें। जब स्किन जल जाए तब इसे आग से हटा लें।
  2. अब टमाटर की ऊपरी स्किन(छिलका) को अलग कर दें।
  3. अब एक ओखला लें और इसमें मिर्च और लहसुन की कलियां डालें। और इसे अच्छी तरह मैश कर लें।
  4. अब इसमें हरा धनिया का पत्ता कटा हुआ डालें और इसे अच्छे से मैश कर लें।
  5. अब इसमें टमाटर डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें।
  6. अब इसमें प्याज, लाल मिर्च, नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  7. आखिरकार आपकी बिहारी स्टाइल टमाटर की चटनी बनकर तैयार है।
  8. इसे अपने परिवार को बनाकर भी खिलाए।

Key Ingredients

टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया, प्याज़, नमक, जीरा पाउडर

यह बिहारी स्टाइल टमाटर चटनी रेसिपी आपको कैसा लगा और आपका कोई सवाल या सुझाव हो, तो हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं।

Tamatar Chutney Recipeटमाटर चटनी रेसिपीबिहारी-स्टाइल चटनी रेसिपी

Tags:

You might also like these recipes

Leave a Comment

क्या आप बिना रोए इस सुपर स्पाइसी डिश को खा सकते हैं? क्या आप आंख बंद करके ये ख़ानो के ये फ्लेवर्स पहचान पाओगे? 3 Ingredient वाले आसान डेसर्ट जो सबको चौंका देंगे