पोहा किसको नहीं पसंद है, आमतौर पर महाराष्ट्र में नाश्ते में पोहा बनाया जाता है। Bread पोहा भी एक प्रकार का पोहा है। जिसको बनाने के लिए ब्रेड और मसाला का उपयोग किया जाता है। ब्रेड पोहा झटपट यानी की बहुत ही जल्दी और बहुत ही आसानी से तैयार हो जाता है जिसको आप अपने मेहमानों के सामने भी परोस सकते है।
आप चाहे तो इसे अपने बच्चों की लॉन्च बॉक्स में भी पैक कर सकते है और इसको सुबह के नाश्ते या फिर शाम को चाय के साथ इसको खा सकते है। इस रेसिपी में पोहा के जगह ब्रेड का उपयोग किया जाता है और मूंगफली, मटर, सबूत लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता और निबू का रस डाल कर बनाया जाता है। इस स्वादिष्ट डिश को आप 30 min में बना सकते है।
कूक टाइम
- तैयारी का समय: 15 मिनट
- पकाने का समय: 25 मिनट
- कुल समय: 40 मिनट
- कितने लोगो के लिए: 2
- लेवल: आसान
पोहा बनाने मे कौन सी सामग्री लगती है?
- 2 टेबलस्पून तेल
- 2 सबूत लाल मिर्च
- 6-7 कढ़ी पत्ता
- ⅛ टी स्पून हींग
- 1 टिस्पून हल्दी
- 1 टिस्पून नमक
- ½ कप हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
- 1 टेबलस्पून नींबू का रस
- ½ कप मूंगफली, भुना हुआ
- 1 कप मटर, उबला हुआ
- 4 ब्रेड स्लाइस, छोटे छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- नारियल कसा हुआ
ब्रेड पोहा बनाने की विधि
- एक पैन मे तेल डालकर गर्म करे।
- तेल गर्म होने पर उसमे हिंग, राई, सबूत लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डालें।
- अब इन सबको थोड़ा देर भुनने के बाद इसमे मटर डाले और इसे थोड़ी देर पकाये।
- अब भुनी हुई मूंगफली डाले और इसको तब तक पकाये जब तक ये ब्रॉउन न हो जाए।
- अब इसमे हल्दी और नमक डालकर मिक्स कर लें, उसके बाद इसमे ब्रेड के टुकड़े को डाले।
- अब इसमे नीबू का रस और हरा धनिया और हरी मिर्च डाले, और कसा हुआ नारियल को ऊपर से डालकर सर्व करे।
Key Ingredients
- ब्रेड
- धनिया
- हींग
- हरी मिर्च
- सबूत लाल मिर्च
- तेल
- निबू का रस
- हल्दी
- कढ़ी पत्ता
- राई
- मूंगफली
- कसा हुआ नारियल