Chill Paneer Recipe in Hindi : चिल्ली पनीर एक बहुत स्वादिष्ट व्यंजन है। जिसे सुबह के नाश्ते में परोसा जाता है। चिल्ली पनीर रेसिपी को फ्राई चावल या सेजवान चावल के साथ परोसा जाता है। इसे बनाने के लिए पनीर को सॉस, हरी मिर्च और प्याज के साथ पकाया जाता है।
कूक टाइम
- तैयारी का समय:15 मिनट
- पकाने का समय: 25 मिनट
- कुल समय: 40 मिनट
- कितने लोगो के लिए: 3
- लेवल: आसान
चिल्ली पनीर रेसिपी बनाने के लिए सामग्री :
पनीर पकोड़ा के लिए
- ¼ कप मक्के का आटा
- 1/4th कप मैदा
- 1/2चम्मच काली मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच चिल्ली पाउडर
- 1 चम्मच सोया सॉस
- नमक स्वादानुसार
- 1चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 1/4कप पानी
ग्रेवी के लिए
- 150 ग्राम पनीर
- 4 चम्मच तेल
- 1 चम्मच लहसुन पेस्ट
- 2 टेबलस्पून प्याज का पत्ता बारीक कटा हुआ
- 2 टेबलस्पून प्याज
- 2 हरी मिर्च
- 1 लाल और हरा शिमला मिर्च
- 2 चम्मच विनेगर
- 2 चम्मच सोया सॉस
- 1 चम्मच चिल्ली सॉस
- 1/4चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच मक्के का आटा
- 1 कप पानी
चिल्ली पनीर रेसिपी बनाने की विधि :
पनीर पकोड़ा के लिए :
- एक कटोरा लें, उसमे 1/4th कप मक्के का आटा, 1/4th कप मैदा, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच चिल्ली पाउडर, 1 चम्मच सोया सॉस, 1/4th चम्मच नमक, आधा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट और पानी 1/4th कप डालकर अच्छे से मिक्स करे लें।
- अब इसमें पनीर डालें और अच्छे से coat करके, एक पैन में तेल डालकर गर्म करके उसमें डालकर अच्छे से तल लें ।
ग्रेवी के लिए :
- एक पैन लें, उसमे 4 चम्मच तेल डालकर गरम करें।
- लहसुन की कालिया को बारीक कटा हुआ डालकर अच्छे से भुने।
- अब 2 टेबलस्पून प्याज का पत्ता बारीक कटा हुआ, 2 टेबलस्पून प्याज बारीक कटा हुआ और 2 हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें । थोड़ी देर पकाएं ।
- अब लाल और हरा शिमला मिर्च डालें और अच्छे से मिक्स करें। थोड़ी देर पकाएं।
- अब 2 टेबलस्पून विनेगर, 2 टेबलस्पून सोया सॉस, 1 टेबलस्पून चिल्ली सॉस, 1/4th चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/4th चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। और थोड़ी देर भुने।
- अब एक टेबलस्पून मक्के का आटा और 1 कप पानी को मिक्स करके डालें। और अच्छे से मिक्स करें और अच्छे से भुने।
- अब फ्राई पनीर को डालें, और अच्छे से मिलाएं, और 2 टेबलस्पून प्याज का पत्ता बारीक कटा हुआ डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब चिल्ली पनीर बनाकर तैयार है।
Key Ingredients
- मक्के का आटा
- काली मिर्च
- मैदा
- चिल्ली पाउडर
- सोया सॉस
- नमक
- अदरक लहसुन पेस्ट
- पानी
- पनीर
- तेल
- प्याज का पत्ता
- प्याज
- हरी मिर्च
- लाल और हरा शिमला मिर्च
- विनेगर
- चिल्ली सॉस
- पानी