कड़ाई पनीर रेसिपी | Kadai Paneer Recipe in Hindi

By Anant Maury

Updated On : मई 1, 2023

कड़ाही पनीर रेसिपी : कड़ाही पनीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है। जिसे बनाने के लिए मसलों, प्याज टमाटर  को घी में भूनकर बनाया जाता है। कड़ाही पनीर को आप रोटी, नॉन और पराठो के साथ परोस सकते है। और इसे बनाना बहुत ही आसान है।

  • तैयारी का समय : 15 मिनट 
  • पकने का समय : 30 मिनट 
  • कुल समय : 45 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए : 3
  • कितना कठिन : आसान

 

कड़ाही पनीर रेसिपी बनाने के लिए सामग्री :

कड़ाही मसाला के लिए-

  • 2 चम्मच धनिया सीड्स
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1/2चम्मच काली मिर्च
  • 3 सुखा लाल मिर्च

प्याज और टमाटर पेस्ट के लिए-

  • 2 चम्मच तेल
  • 2 लहसुन की कलियां
  • 1 इंच अदरक
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 4 काजू

कड़ाही पनीर ग्रेवी के लिए-

  • 1 टेबलस्पून बटर
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • 1/2प्याज की पंखुड़ी
  • 1/4चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच चिल्ली पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा कप पानी
  • 200 ग्राम पनीर
  • आधा कप पानी
  • 2 टेबलस्पून क्रीम
  • 1/4चम्मच गरम मसाला
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ

इसे भी पढे : –  

वेजिटेबल मोमोज रेसिपी कैसे बनाए ?

पनीर मोमोज रेसिपी कैसे बनाए घर पर ?

छोले रेसिपी रेस्टोरेंट जैसी बनाए घर पर

 

कड़ाही पनीर रेसिपी बनाने की विधि :

  1. पहले एक पैन ले और इसे गरम करें, अब उसमे 2 चम्मच धनिया सीड्स, 1 चम्मच जीरा और आधा चम्मच काली मिर्च, और 3 लाल सुखी मिर्च डालकर हल्की आंच पर भूनें।
  2. अब इस भूनें हुए मसाले को पाउडर बना लें। अब कड़ाई मसाला बनकर रेडी है।

प्याज और टमाटर पेस्ट के लिए :

  1. अब पैन ले और उसमे 2 चम्मच तेल डालकर गरम करें। अब उसमे 3 लहसुन की कलियां, 1 इंच अदरक डालकर भूनें।
  2. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्की आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूने।
  3. अब इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर और 4 से 5 काजू डालकर सॉफ्ट होने तक पकाएं। अब इसे मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें।
  4. अब एक पैन लें, और बटर डालकर गरम करें। अब उसमे एक तेज पत्ता , हरा मिर्च और कसूरी मेथी एक चम्मच डालकर भूने।
  5. अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च डालकर हल्की आंच पर फ्राई करें।
  6. अब इसमें ¼ चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर पका लें।
  7. अब इसमें टमाटर और प्याज के पेस्ट, कड़ाई मसाला और 1 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और 5 मिनट तक पकाएं।
  8. तेल निकलने तक पकाएं l और फिर इसमें आधा कप पानी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें पनीर के कटे टुकड़े को और क्रीम को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और हल्की आंच पर ढक्कर 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
  9. जब अच्छी तरह से पक जाएं तब इसमें थोड़ा सा गरम मसाला और हरा धनिया बारीक कटा हुआ डालकर मिक्स कर लें। अब आपका रेस्टोरेंट स्टाइल कड़ाई पनीर बनकर तैयार है।

Key Ingredients

धनिया सीड्स, काली मिर्च, जीरा, लाल मिर्च, बटर, तेज पत्ता, हरी मिर्च, कसूरी मेथी, प्याज, शिमला मिर्च, हल्दी पाउडर, चिल्ली पाउडर, नमक, पानी, टमाटर, काजू, अदरक, पनीर, क्रीम, गरम मसाला, हरा धनिया।

 

how to make kadai paneer in hindikadai paneer in hindikadai paneer recipe in hindikadai paneer recipe in hindi dhaba style

Tags:

You might also like these recipes

Leave a Comment

क्या आप बिना रोए इस सुपर स्पाइसी डिश को खा सकते हैं? क्या आप आंख बंद करके ये ख़ानो के ये फ्लेवर्स पहचान पाओगे? 3 Ingredient वाले आसान डेसर्ट जो सबको चौंका देंगे