मूली का पराठा: वैसे तो मूली का पराठा सर्दियों के मौसम में अच्छा लगता है। मूली खाना सभी को अच्छा लगता है। मूली का अधिकार लोग सलाद के लिए जाना जाता है जोकि देश और विदेश सभी जगह उगाई जाती है और खाई जाती है। वैसे मूली से बहुत-सी चीजे बनाई जाती है। जैसे कि आज आपके लिए लाए है, मूली का पराठा कैसे बनाते है।
कूक टाइम
- तैयारी का समय: 15 मिनट
- पकाने का समय: 25 मिनट
- कुल समय: 40 मिनट
- कितने लोगो के लिए: 3
- लेवल: आसान
मूली पराठा बनाने मे कौन सी सामग्री लगती है?
- 2 कप गेहू का आटा
- 2-3 मूली
- 1/2 टिस्पून अजवाइन
- 5-6 लहसुन की कलियाँ
- अदरक बारीक कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 टिस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टिस्पून आम्रचूर पाउडर
- 1/2 टिस्पून गरम मसाला
- नमक स्वादअनुसार
- 2 टिस्पून घी
- 1/2 टिस्पून हल्दी पाउडर
मूली का पराठा बनाने की विधि ( how to make Muli Paratha in hindi)
- मूली का पराठा बनाने के लिए 3-4 मूली को ले। और मूली को पानी में अच्छे से धूल दें । और मूली धुलने के बाद मूली के छिलके को छिलनी से छिल लें। और फिर से मूली को धो लेंगे।
- अब मूली को कदूकस कर लें। और मूली में से पानी निकालने के लिए कदूकस किए हुए मूली को एक अच्छे साफ कपड़े पर निकालकर अपने हाथ से मूली का सारा पानी निकाल दे। क्योंकि मूली में बहुत ज्यादा पानी होता है। अगर पानी मूली में से नहीं निकलें तो पराठे अच्छे नहीं बनेगे।
- अब एक पैन को गरम कर लें। अब 2 टिस्पून घी डाल के गरम कर लें। तेल गरम होने पर ज्वाइन और अदरक,हरी मिर्च,लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। और 2-3 मिनट पका लें।
- अब कदूकस की हुई मूली को डालकर हल्का-सा फ्राई कर लें। अब सभी मसाले डाल दें। लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर,गरम मसाला पाउडर,स्वादअनुसार नमक,आम्रचूर पाउडर और बारीक कटा हुआ हरा धनिया सभी डाल दें।
- अब सभी मसालों को अच्छे से मिक्स कर लें। और 5-7 मिनट मसालों को हल्का पक लें। अब मूली का मसाला तैयार हो गया।
- अब 2 कप आटा लेके गूथ लें। आटे को ज्यादा टाइट नहीं गुथेंगे। आटे को एकदम मुलायम और ज्यादा गीला न लगाए।
- अब आते के छोटी-बड़ी लोई बना लें। अब आपको जितना बड़ा पराठा बनाना है उतना बड़ा लोई बना लें। अब जैसे घर पर रोटी बनाते है वैसे ही रोटी बनाकर मसाले को रख कर बंद करके रोटी को बेल लें।
- अब गैस पर पैन रखकर गरम कर लें। और पराठे को घी लगा के दोनों तरफ से अच्छे से पका लें । आपका मूली पराठा तैयार हो जाएगा।
- पराठे को सर्व करने के लिए एक प्लेट में आलू की सब्जी, दही और अचार के साथ सर्व कर सकते है।
कैसा लगा?
मुझे पूरा विश्वास है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद मूली पराठा बनाने जरूर आ गया होगा। अगर आप मेरे इस पोस्ट मे बताए हुए सभी स्टेप्स को फॉलो करते है तो पक्का आप खूब स्वादिस्त मूली का पराठा बनाने मे सफल होंगे। और हा मूली का पराठा कैसा आपका बना यह कमेन्ट मे जरूर बताइएगा।