पनीर भुर्जी रेसिपी : पनीर भुर्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे बनाने के लिए कई तरह के मसाले का उपयोग किया जाता है। पनीर भुर्जी रेसिपी बनाने में बहुत ही आसान है जिसे आप लंच या डिनर में बनाकर खा सकते हो।
तो चलिए देखते है पनीर भुर्जी रेसिपी कैसे बनाते है?
कूक टाइम
- तैयारी का समय:10 मिनट
- पकाने का समय: 25 मिनट
- कुल समय: 35 मिनट
- कितने लोगो के लिए: 3
- लेवल: आसान
पनीर भुर्जी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री :
- 2 टेबलस्पून तेल
- 1 चम्मच घी
- 1 चम्मच जीरा
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 1/4th चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच चिल्ली पाउडर
- 1/2चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- नमक
- 3 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 टेबलस्पून बेसन
- ½ शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
- 1 कप पानी
- 250 ग्राम पनीर (टुकड़े टुकड़े में किया हुआ)
- 1/2चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ
पनीर भुर्जी रेसिपी बनाने की विधि :
- एक पैन लें, और उसमे 2 टेबलस्पून तेल और 1 चम्मच बटर डालकर गरम करें।
- अब 1 चम्मच जीरा डालकर हल्की आंच पर भूने।
- अब 1 प्याज बारीक कटा हुआ और 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करके हल्के सुनहरे रंग होने तक भुने।
- अब 1/4th चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच चिल्ली पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, नमक 3/4th चम्मच, 1 टेबलस्पून बेसन डालकर अच्छे से मिक्स करके हल्की आंच पर खुशबूदार होने तक पायकाए।
- अब 3 बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर अच्छे से मिक्स करे और सॉफ्ट होने तक पकाएं।
- अब आधा बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च डालकर 2 मिनिट तक पकाएं।।
- अब 1 कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएं।
- अब छोटे छोटे टुकड़े किए हुए (crumble) पनीर को डालें। और अच्छी तरह से मिक्स करें। और ढक कर 2 मिनिट तक पकाएं।
- अब पनीर भुर्जी रेसिपी बनाकर तैयार है आप इसे लंच या डिनर में खा सकते है।
Key Ingredients
- घी
- जीरा
- तेल
- प्याज
- अदरक लहसुन का पेस्ट
- हल्दी पाउडर
- चिल्ली पाउडर
- जीरा पाउडर
- धनिया पाउडर
- नमक
- बेसन टमाटर
- शिमला मिर्च
- पानी
- पनीर
- गरम मसाला
- कसूरी मेथी
- हरा धनिया