Paneer Chilli Recipe in Hindi: ऐसे बनाए रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट पनीर चिल्ली रेसिपी

By Janvi

Updated On : मई 1, 2023

पनीर चिल्ली को सभी लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। अक्सर इसे वह लोग ज्यादा खाना पसंद करते  हैं जो नॉनवेज नहीं खाना पसंद करते हैं ।पनीर में एक बहुत ही स्वादिष्ट और लजीज रेसिपी है। तो चलिए जानते है की कैसे बनाए पनीर चिल्ली रेसिपी।

  • तैयारी का समय : 15 मिनट 
  • पकने का समय : 10 मिनट 
  • कुल समय : 25 मिनट 
  • कितने लोगों के लिए : 4
  • कितना कठिन : आसान

 

पनीर चिल्ली बनाने की सामग्री

  • 300g पनीर (क्यूब की तरह कट हुआ)
  • 7-8 हरी मिर्च कटा हुआ
  • 1 प्याज कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च कटा हुआ
  • 2 tsp अदरक लहसुन पेस्ट
  • 50g मैदा
  • 1 tsp टमाटर सॉस
  • 1 tsp सोया सॉस काली
  • 1tsp मिर्च पाउडर
  • 1 tsp गरम मसाला
  • नमक स्वाद अनुसार
  • ½ tsp हल्दी
  • 1 tsp सिरका
  • 6 tsp तेल

इसे भी पढे : –  

वेजिटेबल मोमोज रेसिपी कैसे बनाए ?

पनीर मोमोज रेसिपी कैसे बनाए घर पर ?

छोले रेसिपी रेस्टोरेंट जैसी बनाए घर पर

 

पनीर चिल्ली बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक कटोरी लीजिए और उसमे मैदा और मक्के का आटे को अच्छी तरीके से मिलाए और उसका एक अच्छा सा पेस्ट बनाएं।
  2. अब पनीर को काट ले और उसे क्यूब के फॉर्म में कांटे, और बनाए हुए पेस्ट में डालकर कुछ देर तक छोड़ दीजिए।
  3. अब एक पैन में तेल डाले, तेल गरम होने के बाद पनीर टिक्की को उसमें अच्छे से फ्राई कर लीजिए।
  4. फिर जब अच्छे से भूरे रंग का हो जाए तो उसे एक बर्तन में निकाल ले और उसी तेल में प्याज, शिमला, अदरक लहसुन बारीक काटा हुआ तल लीजिये।
  5. अब भुने हुए लहसुन प्याज, टोमेटो सॉस, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर, ग्रीन चिल्ली सॉस, गरम मसाला, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भून लीजिए।
  6. फिर उसमे पानी थोड़ा सा डाले  और जो पनीर का पेस्ट तैयार किया हुआ था उसे डाल दीजिए।
  7. फिर उसमे  पनीर डाल दीजिए और उसे थोड़ी देर पकाएं। फिर गैस को बंद कर दीजिए  और पनीर चिल्ली को अच्छे से सर्व कर दीजिए और खाने का आनंद उठाइए।

सुझाव

पनीर का बना हुआ पेस्ट ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए और पनीर को पेस्ट में डालकर थोड़ी देर तक छोड़ दे जब तक वह मैरिनेट ना हो जाए मतलब कि अच्छे से सेट ना हो जाए। उसमें अब हर तरफ पनीर के बारीकी से उसका पेस्ट लगा रहेगा तो पनीर चिल्ली का स्वाद कुछ अलग आएगा।

आशा करती हूं आपको यह राखी बनाने में कोई कठिनाई ना हो और यह आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आएगी एक बार बनाकर खाये जरूर। धन्यवाद

Key Ingredients

पनीर, प्याज, मिर्च, अदरक, लहसुन, मैदा, टमाटर सॉस, सोया सॉस, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक, हल्दी, सिरका, तेल

chilli paneer gravy recipe in hindichilli paneer kaise banayehow to make paneer chilli recipe in hindipaneer chile recipe in hindipaneer recipe in hindi

Tags:

You might also like these recipes

Leave a Comment

क्या आप बिना रोए इस सुपर स्पाइसी डिश को खा सकते हैं? क्या आप आंख बंद करके ये ख़ानो के ये फ्लेवर्स पहचान पाओगे? 3 Ingredient वाले आसान डेसर्ट जो सबको चौंका देंगे