पनीर की सब्जी (Paneer ki Sabji) | स्वादिष्ट पनीर की सब्जी कैसे बनाते हैं

By Anant Maury

Updated On : मई 1, 2023

पनीर की सब्जी : पनीर की सब्जी सभी लोगों की पसंदीदा सब्जी में से एक है। जिसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। पनीर की सब्जी बनाना बहुत ही आसान और सरल है और इसे बनाने में कम सामग्री लगते है।

आप इस पनीर की सब्जी को रात में डिनर के लिए या मेहमानों के लिए और पार्टी में भी बना सकते है। अगर आप चाहे, तो पार्टी या मेहमानों के लिए शाही पनीर या कड़ाई पनीर भी बना सकते है।

यह सिंपल पनीर की सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और यह मेरी पसंदीदा डिश भी हैं।

तो चलिए देखते है  कि पनीर की सब्जी कैसे बनाएं?

कूक टाइम

  • तैयारी का समय : 15 मिनट
  • पकाने का समय : 25 मिनट
  • कुल समय : 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए : 3
  • लेवल : आसान

पनीर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री :

  • 200 ग्राम पनीर
  • 2 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटी चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  • 1 फली काली इलायची
  • 1 इंच दालचीनी
  • 3 लौंग
  • 1 तेज पत्ता
  • 2 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1/2 कप दही
  • 2 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर

इसे भी पढ़ें:

पनीर की सब्जी बनाने की विधि :

  1. पहले पनीर को छोटे छोटे टुकड़े में काट लें। अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। अब पनीर को पैन में डालकर हल्का तल (फ्राई कर) लें।
  2. अब एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच घी और 2 बड़ा चम्मच तेल डालकर कड़ाही को गर्म करें।
  3. अब कड़ाही में, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 इंच दालचीनी, 1 फली इलायची, 3 लौंग और तेज पत्ता डालकर धीमी आंच पर थोड़ी देर तक भूने।
  4. अब एक 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट और बारीक कटा हुआ प्याज और स्वद्नुसार नमक डालें, और प्याज सॉफ्ट या सुनहरा होने तक हल्की आंच पर ढक्कर भूने।
  5. जब प्याज सॉफ्ट हो जाए तब बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर मिला दें, और टमाटर को भी हल्की आंच पर सॉफ्ट होने तक ढक्कर पकाएं।
  6. अब इसमें 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, और 1 छोटी चम्मच मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। और मसाले को हल्की आंच पर थोड़ी देर पकाएं। लगभग 2 से 3 मिनट।
  7. अब 1/2 कप दही डालें, और अच्छी तरह मिलाएं। और दही को अच्छी तरह मिलने तक पकाएं।
  8. अब इसमें 1 कप पानी या आवश्यकतानुसार पानी डालें, अच्छी तरह से मिलाएं।
  9. अब तला हुआ पनीर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  10. अब इसे ढक्कर 5 से 7 मिनट तक उबालें।
  11. और अंत में , 2 बड़ा चम्मच धनिया बारीक कटा हुआ डालें। और अच्छी तरह मिलाएं।
  12. आखिरकार आपका पनीर की सब्जी बनकर तैयार है, आप इस पनीर की सब्जी के साथ रोटी या तंदूरी, चावल के साथ खा सकते हैं।

Key Ingredients

घी, जीरा, तेल, पनीर, अदरक लहसुन पेस्ट, काली इलायची, लौंग, तेज पत्ता, टमाटर, प्याज, नमक, हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरा धनिया पत्ता।

paneer ki sabjipaneer ki sabji kaise banaenpaneer ki sabji kaise banate hainपनीर की सब्जीपनीर की सब्जी कैसे बनाएंपनीर की सब्जी कैसे बनाते हैंपनीर की सब्जी बनाने की विधि

Tags:

You might also like these recipes

Leave a Comment