Rava Ladoo Recipe in Hindi: सूजी के लड्डू बनाने का आसान तरीका

By Anant Maury

Updated On : मई 1, 2023

Read In English

जब भी भारतीय मिठाइयों की बात आती है तो उसमें एक मिठाई का नाम जरूर आता है और उस मिठाई का नाम है सूजी के लड्डू मिठाई। सूजी के लड्डू भारतीय मिठाइयों की प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। इसे बच्चे से लेकर बूढे तक सभी खाना पसंद करते हैं, खासकर दिवाली के मौके पर.

तो आइए जानते हैं सबसे मशहूर स्वीट रेसिपी बेसन के लड्डू बनाने की विधि 🙂

 

तैयारी का समय : 25 MINUTES

पकने का समय : 30 MINUTES

कुल समय : 55 MINUTES

कितने लोगों के लिए : 15

कितना कठिन : आसान 

 

रवा लड्डू रेसिपी की सामग्री

  • 6 बड़े चम्मच ताजा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1 कप रवा
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • ½ कप चीनी
  • 3 बड़े चम्मच मेवे (कटे हुए)
  • 3 बड़े चम्मच घी
  • 1 बड़ा चम्मच सुनहरी किशमिश

इसे भी पढे : –  

 

रवा लड्डू रेसिपी बनाने की विधि

  1. एक कड़ाई ले और उसमे घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाएं। अब इसमें 1 कप सूजी ( Rava) को डालें और इसे एक बड़े चम्मच से अच्छे से मिक्स करें।
  2. और इसे हल्की आंच पर सुगंधित और कलर चेंज होने तक भूने। लगभग 10 से 12 मिनट।
  3. जब रवा अच्छे से भून जाए तब इसमें 6 tsp कसा हुआ नारियल डालकर अच्छे से मिक्स करके हल्की आंच पर 2 मिनट तक भूने।
  4. अब गैस को बंद कर दें और लड्डू मिक्सचर को ठंडा होने दें। जब रवा मिक्सचर ठंडा हो जाए तब इसमें आधा कप चीनी ब्लेंडर में डालकर इसका पाउडर बना लें।
  5. अब इसी ब्लेंडर में रवा मिक्सचर को डालें, और हल्का सा ब्लेंड करें। अब कड़ाई में 3 tsp घी लें और हल्की आंच पर गर्म करें। अब इसमें 3 tsp बारीक कटा हुआ nuts डालें।  और इसे गोल्डन होने तक भूने।
  6. अब इसमें 1 tsp किशमिश डालकर इसे भी थोड़ी देर भूने।अब गैस को बंद कर दें और इसमें ground किया हुआ रवा, नारियल और सुगर मिक्सचर को ब्लेंडर/ग्राइंडर से निकलकर इसमें डालकर इसे  अच्छे से मिक्स करें।
  7. अब ½ tsp इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से फिर मिक्स करें। अब इसे ठंडा होने दें। जब यह मिक्सचर ठंडा हो जाए तब मिक्सचर को हाथ से छोटे छोटे बाल के साइज का बनाए। जिसे लड्डू कहते है।
  8. सारे मिक्सचर का आप लड्डू बना लें। और आप रवा लड्डू या सूजी के लड्डू को किसी त्योहार पर सर्व कर सकते है

आशा करते है की आपको यह रेसिपी गाइड रवा लड्डू  रेसिपी की अच्छे से समझ में आ गयी होगी और आप ऊपर बाताये गये तरीको को फॉलो करके आसानी से  रवा  लड्डू रेसिपी बनाने लेंगे . मुझे पूर्ण विश्वास है की आपका रेसिपी बहूत ही स्वादिष्ट बनेगा जो आपके परिवार को बहूत ही पसंद आएगा. आप अगली रेसिपी कौन सा अबनाने चाहते है हमे कमेंट में जरूर बताइए. 

धन्यवाद !

how to make rava ladoo in hindisuji ke ladoosuji ke ladoo kasie baante hainsuji ladoo kaise banaye

Tags:

You might also like these recipes

Leave a Comment

क्या आप बिना रोए इस सुपर स्पाइसी डिश को खा सकते हैं? क्या आप आंख बंद करके ये ख़ानो के ये फ्लेवर्स पहचान पाओगे? 3 Ingredient वाले आसान डेसर्ट जो सबको चौंका देंगे