सेवई रेसिपी | Sewai Recipe in Hindi | Sewai Banane Ki Vidhi

By Anant Maury

Updated On : मई 1, 2023

सेवई रेसिपी : सेवई रेसिपी एक भारतीय मिष्ठान रेसिपी है। जो बहुत ही लोकप्रिय हैं। यह सेवई रेसिपी किसी त्यौहार या खासकर ईद के मौके पर बनाई जाती है।

सेवई रेसिपी बनाने के लिए, सेवई और ड्राई फूट्स को भून कर उबले हुए दूध में डालकर पकाया जाता है। इसे आप अपने घर पर किसी खास मौके पर भी बना सकते है।

तो चलिए देखते है सेवई रेसिपी कैसे बनाते है?

कूक टाइम

  • तैयारी का समय : 10 मिनट
  • पकाने का समय : 25 मिनट
  • कुल समय : 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए : 4
  • लेवल : आसान

सेवई रेसिपी बनाने के लिए सामग्री :

  • ½ लीटर दूध
  • 100 ग्राम सेमई
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 1 चुटकी केसर
  • 25 ग्राम काजू
  • 25 ग्राम बादाम
  • 25 ग्राम पिस्ता
  • 25 ग्राम किसमिश
  • ½ कप चीनी
  • 1 चुटकी इलाईची पाउडर

इसे भी पढ़ें:

सेवई रेसिपी बनाने की विधि :

  1. पहले एक पैन लें, और उसमे घी डालकर गर्म करें। अब इसमें काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर हल्की आंच पर भून लें। इसे निकालकर साइड में रख दें।
  2. अब इसी पैन में सेवई डालकर हल्की आंच पर भून लें।
  3. एक पैन लें और उसमे दूध डालकर उबालें, जब उबलने लगे तब इसमें भुना हुआ ड्राई फूट्स और सेवई को डाले और अच्छे से मिलाएं।
  4. अब इसे 5 से 10 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं।
  5. अब 1/2 कप चीनी डालकर मिलाएं और 5 मिनट तक पकने दें। अब इसमें इलायची पाउडर डालें और मिक्स कर दें।
  6. आखिरकार आपका सेवई रेसिपी बनकर तैयार है। आप इसे गरमा गरम सर्व कर सकते है।

Key Ingredients

घी, सेमई, किसमिश, केसर, काजू , दूध, चीनी, बादाम, पिस्ता, इलाईची पाउडर।

Sewai Banane Ki VidhiSewai Recipe in Hindiसेवई रेसिपी

Tags:

You might also like these recipes

Leave a Comment