Vegetable Chow Mein Recipe | वेज चाउमीन रेसिपी | Veg Chow mein Recipe in Hindi

By Anant Maury

Updated On : मई 4, 2023

चाउमीन रेसिपी: चाउमीन तो हर किसी का फेवरेट है। और यह चाइनीज फूड हैं जिसको लोग  शाम मे ज्यादा खाना बहुत पसंद करते है और यह फूड मैंदे का बना होता हैं जिसे पानी में उबाल कर कुछ सॉस और कुछ सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। क्या आप भी रेस्टोरेंट या बाजार जैसा चाउमीन बनाना चाहते है

कूक टाइम

  • तैयारी का समय: 10 मिनट 
  • पकाने का समय: 30 मिनट 
  • कुल समय: 40 मिनट
  • कितने लोगो के लिए: 3
  • लेवल: आसान

नूडल्स बनाने मे कौन सी सामग्री लगती है?

  • 150 ग्राम नूडल्स
  • 1 गाजर, बारीक लम्बा कटा हुआ
  • अदरक लम्बा कटा हुआ
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1/2 पत्तागोभी लम्बा बारीक कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च,लम्बा बारिक कटा हुआ
  • 6-7 कली लहसुन बारीक कटी हुई
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 2 टैबलस्पून टमैटो केचप
  • 2 टिस्पून रेड चिल्ली सॉस
  • 1 टिस्पून चीनी
  • 1/4 टिस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 टिस्पून काली मिर्च पाउडर
  • नमक (स्वादअनुसार)
  • 2 टिस्पून डार्क सोया सॉस
  • 2 टिस्पून सफेद विनेगर
  • 4 टिस्पून तेल
  • 1/2 टिस्पून गरम मसाला
  • हरी प्याज
  • 1/3 टिस्पून रेड लाल मिर्च पाउडर

चाउमीन बनाने की विधि ( how to make Chow Mein in hindi)

  1. चाउमीन बनाने के लिए नूडल्स को एक बर्तन में पानी डालकर उबालें। थोड़ी देर बाद नूडल्स को एक बार हाथ से दबा के चेक करें,  नूडल्स टूटे नहीं। अब नूडल्स को किसी जालीदार बर्तन में निकाल ले। और थोड़ा-सा तेल लगाकर अच्छे से मिक्स कर दे।
  2. अब हम सब्जियो को अच्छे से धो कर बारीक काट लें।
  3. अब हम एक कड़ाई ले ।  उसमें 2 चम्मच तेल डालकर गरम करें। अब उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च, अदरक डालकर 2-3 मिनट अच्छे से भूने।
  4. अब बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भून लें। अब शिमला मिर्च, पत्तागोभी, गाजर डालकर 2 मिनट पका लें।  सब्जियों को ज्यादा न पकाए।
  5. अब ग्रीन चिली सॉस, टमैटो केचप, सोया सॉस, पीसी हुई शक्कर, विनेगर, काली मिर्च पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से सभी को मिक्स कर दें।  उसके बाद नूडल्स को डालकर अच्छे से मिक्स कर ले।
  6. अब गरम मसाला,लाल मिर्च पाउडर डालकर पका लें। अब चाउमीन तैयार है  अब उसमें हरा प्याज डालकर सबको अच्छे से मिक्स करके चाउमीन को उतार लें।
  7. चाउमीन को सर्व करने के लिए एक प्लेट में चाउमीन को निकलें और उसके ऊपर टमैटो सॉस,हरी,ग्रीन सॉस और पत्तागोभी डालकर सर्व करें।

कैसा लगा?

मुझे पूरा विश्वास है की आपको इस पोस्ट को पढ़ने के बाद चाउमीन बनाने जरूर आ गया होगा। अगर आप मेरे इस पोस्ट मे बताए हुए सभी स्टेप्स को फॉलो करते है तो पक्का आप खूब स्वादिस्त चाउमीन  बनाने मे सफल होंगे। और हा चाउमीन कैसा आपका बना यह कमेन्ट मे जरूर बताइएगा।

chow mein kaise bantaa hainchow mesin recipe kaise banayehow to make chow mein recipe in hindiमैदा से चाऊमीन बनाने की विधि

Tags:

You might also like these recipes

Leave a Comment