- Advertisement -

रवा (सुजी) इडली रेसिपी (Rawa Idli Recipe in Hindi)

Janvi
3 Min Read
- Advertisement -

Read This Recipe In 

Rawa Idli Recipe in Hindi: रवा इडली  दक्षिण भारत में बहुत प्रसिद्ध है। दक्षिण भारत के लोग सूजी इडली खाना बहूत ही पसंद करते हैं। आप सभी को पता है की दक्षिण भारतीय खाना उसके हैल्दी खाने के लिए जाना जाता है। रावा इडली उनमें से एक ऐसी ही आसान रेसिपी है जो आप लोगो को बहुत पसंद आऐगा। तो चलिए जानते है की कैसे बनाए दक्षिण भारत का सबसे प्रसिद्ध सूजी इडली रेसिपी ?

  • तैयारी का समय: 05 मिनट 
  • पकाने का समय: 40 मिनट 
  • कुल समय: 45 मिनट
  • कितने लोगो के लिए: 2
  • लेवल: आसान

रवा इडली बनाने की सामग्री

  • 1 कप सुजी (रावा)
  • ½ tsp सरसों का तेल
  • ½ tsp जीरा
  • ½ tsp हीगं
  • 1 tsp चना दाल
  • 1 tsp उरद दाल
  • 1-2 करी पत्ता
  • 3 सुखी लाल मिर्च
  • 6/7 काजू बादाम टुकड़े किये हुए
  • ⅓ कप गाडा दही
  • ½ कप कदुकस किया अदरक
  • 2 हरी मिर्च बारीक करा
  • 1 कप + 2 tsp पानी
  • 2 tsp हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 2 tsp तेल
  • ½ tsp घी

सूजी इडली रेसिपी कैसे बनाए? (रवा इडली कैसे बनाए?)

  1. एक कडाई में ½ tsp घी, 2 tsp  तेल गरम करे.उसमें राई डाले। जब राई तडकने लगे तब जीरा हीगं चना दाल और उरद दाल और उसे हल्के बुरे रंग का होने तक भूने करी पत्ता सुखे लाल मिर्च कटे हुए काजू, बादाम 30-40 सेकड भुन लीजिए।
  2. सूजी (रवा) डाल कर अच्छे से मिला लीजिए।  उसे हल्के भून लीजिए और 7-8 मिनट तक ठंडा होने दीजिए।
  3. एक बड़े कटोरी में गाडा दही, कटी हुई हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लीजिए।
  4. अब भुना हुआ रवा, पानी 1 कप और 2 चम्मच डालकर अच्छे से मिला लीजिए। (ध्यान रखे की गाठे न रहे) कदुकस किया अदरक हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  5. स्टीमर ( ढोकले  बनाने वाला बर्त्तन)  मे 2 ग्लास पानी डालकर धीमे  आंच पर गरम करे और  इडली के साचे में तेल लगा लीजिए।
  6. अब तेल लगाए हुए साचे में रावा का पेस्ट डाले और उन्हें 10-15 मिनट तक धीमे आंच पर भाप में पकाए। (ध्यान रखे की आंच बहुत ज्यादा या बहुत कम न हो)।
  7. अब आपका झटपट रवा इडली तैयार है। अब आप उसे नारियल की चटनी के साथ परोस सकते हैं।

सुझाव

आप रवा इडली में इनो, कदुकस किया गाजर और खीरा भी रवा पेस्ट में सारे सामग्री  के साथ अच्छे से मिला सकते हैं। आपको रवा इडली का रेसिपी कैसा लगा हमे कमेन्ट करेके जरूर बताइएगा।

- Advertisement -

धन्यवाद !

Key Ingredients

सूजी, सरसों का तेल, जीरा,हींग, चना दाल, उरद दाल, कड़ी पत्ता, सुखी लाल मिर्च, काजू, बादाम, दही, अदरक, हरी मिर्च, पानी, धनिया, तेल और घी।

- Advertisement -
Share This Article
- Advertisement -
1 Review

Leave a review

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

क्या आप बिना रोए इस सुपर स्पाइसी डिश को खा सकते हैं? क्या आप आंख बंद करके ये ख़ानो के ये फ्लेवर्स पहचान पाओगे? 3 Ingredient वाले आसान डेसर्ट जो सबको चौंका देंगे खाना बर्बाद ना करने के स्मार्ट तरीके (Smart Ways to Avoid Food Waste) किचन के ऐसे हैक्स जो आपकी ज़िंदगी आसान कर देंगे!