- Advertisement -

आम की लस्सी रेसिपी

Anant Maury
2 Min Read
- Advertisement -

Read This Recipe In 

आम की लस्सी रेसिपी (Mango lassi in hindi) : आम की लस्सी रेसिपी एक बहुत ही प्रसिद्ध भारतीय पेय है। जिसे बनाने के लिए आम का उपयोग किया जाता है। मैंगो लस्सी सबसे लोकप्रिय है। इसे बनाने के लिए आम, दही, चीनी की जरूरत पड़ती है।

आम की लस्सी को ठंडा पेय माना जाता है और यह खासकर गर्मी के मौसम में बहुत ही लोकप्रिय है। इसका स्वाद बहुत ही मीठा होता है।

- Advertisement -

आप आम की लस्सी को घर पर बनना चाहते है, तो चलिए देखते है की आम की लस्सी को घर पर कैसे बनाए?

कूक टाइम

  • तैयारी का समय: 5 मिनट
  • पकाने का समय: 5 मिनट
  • कुल समय: 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए: 2 सर्विंग्स

आम की लस्सी बनाने के लिए सामग्री

  • 2 बड़ा आम
  • 2 कप दही
  • 3 बड़ा चम्मच चीनी
  • ¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
mango lassi in hindi
आम की लस्सीरेसिपी

आम की लस्सी बनाने की विधि

  1. सबसे पहले आम के छिकले को निकाल कर इसे छोटे छोटे टुकड़े मे कट कर ले।
  2. अब एक ब्लेन्डर ले और इसमे कटे हुए आम को और 2 कप दही डालें।
  3. अब इसमे ¼ टीस्पून इलायची पाउडर और 3 बड़ा चम्मच चीनी ब्लेन्डर मे डालकर अच्छे से ब्लेन्ड करें।
  4. अब तैयार आम की लस्सी को ग्लास मे निकालें, और अगर आप चाहे तो इसमे ऊपर से कुछ ड्राइ फ्रूट और बर्फ का टुकड़ा भी दाल सकते है।
  5. आखिरकार आपका मैंगो लस्सी बनकर तैयार है।

Key Ingredients

आम, दही, चीनी, इलायची पाउडर

- Advertisement -
Share This Article
- Advertisement -
Leave a review

Leave a review

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

क्या आप बिना रोए इस सुपर स्पाइसी डिश को खा सकते हैं? क्या आप आंख बंद करके ये ख़ानो के ये फ्लेवर्स पहचान पाओगे? 3 Ingredient वाले आसान डेसर्ट जो सबको चौंका देंगे
क्या आप बिना रोए इस सुपर स्पाइसी डिश को खा सकते हैं? क्या आप आंख बंद करके ये ख़ानो के ये फ्लेवर्स पहचान पाओगे? 3 Ingredient वाले आसान डेसर्ट जो सबको चौंका देंगे खाना बर्बाद ना करने के स्मार्ट तरीके (Smart Ways to Avoid Food Waste) किचन के ऐसे हैक्स जो आपकी ज़िंदगी आसान कर देंगे!