- Advertisement -

मटर पराठा रेसिपी | matar paratha recipe in hindi

Anant Maury
4 Min Read
- Advertisement -

Read This Recipe In 

मटर पराठा रेसिपी: यह एक बहुत ही फेमस पराठा है। जो की सर्दियों सबको अच्छा लगता है। यह पराठा हरे मटर से बने, सभी बड़े चाव से खाते है। यह पराठा हर किसी को अच्छा लगता है इसमें पौष्टिक आहार भरपूर होता है चलिए जानते है की मटर पराठा कैसे बनाते है?

कूक टाइम

  • तैयारी का समय:105 मिनट 
  • पकाने का समय: 20 मिनट 
  • कुल समय: 30 मिनट
  • कितने लोगो के लिए: 2
  • लेवल: आसान

- Advertisement -

मटर पराठा बनाने के लिए कौन सी सामग्री लगती है?

मटर के स्टफिंग के लिए :

  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 6- 7 लहसुन, काली बारीक कटी हुई
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • ½ टिस्पून जीरा
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • ½ टिस्पून गरम मसाला
  • 1 कप हरा मटर
  • ½ टिस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ टिसपून हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार

आटा के लिए :

  • 2 कप आटा
  • 1टेबलस्पून तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 कप पानी

मटर पराठा बनाने की विधि –

  1. पराठा बनाने के लिए एक पैन ले। उसमें तेल डालकर गरम कर लें।  तेल गर्म होने पर उसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर भून लें।
  2. अब बारीक कटा हुआ प्याज डालें और इसे 3-4 मिनट भून लें। और अब  मटर डालकर उसे पकाएं
  3. अब गरम मसाला,हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, और स्वादअनुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
  4. अब 2 मिनट पका लें। जब मटर पककर तैयार हो जाए। तब गैस को बंद कर दें। और  मटर को किसी और बर्तन में निकालकर थोड़ा ठंडा करलें। और एक मिक्सर में डालकर मटर का पेस्ट बना लें।
  5. ध्यान रहे मटर को पीसने में पानी का उपयोग न करें। अब मटर का स्टफिंग तैयार हो जाएगा।
  6. अब हम आटा लगा लेंगे। अब पानी से आटा को गूथ लें।आटा को नरम लगाएं न की आटा को टाइट, नहीं तो स्टफिंग के समय बेलने में दिक्कत होगी।
  7. अब आटे की लोई बना लें।और जितना बड़ा पराठा बनाना हो, स्टफिंग भर कर रेडी करें।
  8. अब एक पैन को लें। और  गैस पर रख कर गर्म कर लें। अब  सारे पराठा को पैन पर सेक लें। पराठा को एक तरफ हल्का  सेंके और  उसपे तेल लगा देगे। फिर पलट के दूसरी तरफ भी तेल लगा के हल्की आंच पे ब्राउन होने तक सेक लेंगे।
  9. पराठा को सर्व करने के लिए एक प्लेट में निकाल ले, दही और हरे धनिया की चटनी के साथ सर्व करे।  

Key Ingredients

  • प्याज
  • लहसुन
  • तेल
  • जीरा
  • हरी मिर्च
  • गरम मसाला
  • हरा मटर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी  पाउडर
  • नमक
  • आटा
  • पानी 
Share This Article
- Advertisement -
Leave a review

Leave a review

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

क्या आप बिना रोए इस सुपर स्पाइसी डिश को खा सकते हैं? क्या आप आंख बंद करके ये ख़ानो के ये फ्लेवर्स पहचान पाओगे? 3 Ingredient वाले आसान डेसर्ट जो सबको चौंका देंगे
क्या आप बिना रोए इस सुपर स्पाइसी डिश को खा सकते हैं? क्या आप आंख बंद करके ये ख़ानो के ये फ्लेवर्स पहचान पाओगे? 3 Ingredient वाले आसान डेसर्ट जो सबको चौंका देंगे खाना बर्बाद ना करने के स्मार्ट तरीके (Smart Ways to Avoid Food Waste) किचन के ऐसे हैक्स जो आपकी ज़िंदगी आसान कर देंगे!